फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मेंटेनेंस कार्य के चलते दो पैसेंजर ट्रेने 15 अप्रेल तक रद्द

मेंटेनेंस कार्य के चलते दो पैसेंजर ट्रेने 15 अप्रेल तक रद्द

Mon, 02 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मेंटेनेंस कार्य के चलते दो पैसेंजर ट्रेने 15 अप्रेल तक रद्द
रुड़की। छह माह से रद्द तीन पैसेंजर ट्रेनों में से एक को चलाया गया, जबकि दो ट्रेनों को 15 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। जिसके चलते दैनिक यात्रियों को अभी और दिकत झेलनी होगी। पहले ही ये ट्रेनें छह माह से रद्द चली आ रही है।
विज्ञापन

रेल विभाग ने मुरादाबाद मंडल में रेलवे लाइन के मेंटेनेंस के चलते छह माह से रद्द चल रही दो पैसेंजर ट्रेनों को अब 15 अप्रैल तक और रद्द कर दिया है। लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन, बंादीकुई ऋषिकेश पैसेंजर शामिल है इसमें देहरादून सहारनपुर जाने वाली ट्रेन को लक्सर तक लाने के बाद रद्द कर दिया जाता है। जिसको रविवार को चलाया गया। ड़ोसनी, लंढौरा, ढंडेरा, रुड़की, इकबालपुर, चुड़ियाला, सुनेहटी खड़खड़ी बलियाखेड़ी व सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के नहीं चलने से रायसी, बालावाली, चंदोक, मोज्जमपुर नारायण, फजलपुर, नजीबाबाद, मुरसदपुर, बुदंकी,नगीना, धामपुर, कांठ, स्योहारा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत कई स्टेशनों पर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन नहीं है। वही अंबाला मंडल में रेल लाइन की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को गंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटसिटी एक्सप्रेस रद्द रही। जबकि कोलकता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पांच घंटे की देरी पहुंची, लालकुंआ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची, धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची, फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्ष्क एसके वर्मा का कहना है कि मरम्मत के चलते ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed