फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   21 nominated, including Congress-AAP councilor candidate, eight arrested in ruckus and stone pelting

Roorkee News: बवाल-पथराव में कांग्रेस-आप के सभासद प्रत्याशी समेत 21 नामजद, आठ गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
21 nominated, including Congress-AAP councilor candidate, eight arrested in ruckus and stone pelting

विज्ञापन
पुलिस ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभासद प्रत्याशियों समेत 21 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। कलियर के महमूदपुर में चुनावी रंजिश को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच हुए बवाल और पथराव के मामले में पुलिस उपनिरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पिरान कलियर के महमूदपुर वार्ड आठ में कांग्रेस से इंजीनियर तनवीर जबकि आम आदमी पार्टी से दानिश सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद दोनों प्रत्याशी जैसे ही गांव पहुंचे तो एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने नारेबाजी कर दी। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते इस घटनाक्रम ने बड़े विवाद का रूप ले लिया।
विज्ञापन






विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद एक दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंके जाने लगे। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। पथराव में एक पक्ष के अफसाना, अलीशान और तौकीर घायल हो गए थे। साथ ही सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मुश्किल से खदेड़ा और बवाल पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा



थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एसआई मनोज रावत की ओर से तनवीर पक्ष के तनवीर, अलिशान, रजाक, कासिफ, बबलू, सनव्वर, राजा, महताब उर्फ मुन्ना और दानिश पक्ष के दानिश, सलमान, शिफत, आसिफ, साकिब, आरिश, वसीफ, आरिफ, रोशन, निसवत, नजमा, रजिया, रौनक समेत करीब 50 अज्ञात निवासीगण महमूदपुर कलियर के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






पत्थरबाजी करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर किया चालान



थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया। जिनका शांतिभंग में चालान किया गया है। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले फरहत, आसिफ, सलामत, रोशन, बहदत, सुहैब, मुकीम, आलीशान निवासीगण महमूदपुर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed