फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   21 injured in Diwali fireworks, 2 referred to higher center

Roorkee News: दीपावली की आतिशबाजी में 21 घायल, 2 हायर सेंटर रेफर

Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
21 injured in Diwali fireworks, 2 referred to higher center
दीपावली के जश्न के दौरान कई बच्चों और लोगों को चोटें आईं हैं। कुछ घायलों को सरकारी तो कुछ को निजी अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल से दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर ने कहा कि आतिशबाजी के वक्त सावधानियां बरतना जरूरी है।
विज्ञापन




सोमवार रात पूज-अर्चना कर शहर और देहात के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इस बीच जरा सी लापरवाही से लोगों के हाथ और आंखें घायल हो गई। रुड़की, लक्सर, लंढौरा, इकबालपुर, धनौरी, भगवानपुर, झबरेड़ा, नगला इमरती, जौरासी आदि स्थानों से 14 बच्चे अभिलाषा आई अस्पताल पहुंचे। सात लोग घायल अवस्था में सिविल अस्पताल घायल अवस्था में आए थे। जहां पहले से दीपावली के लिए तैनात डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन


अभिलाषा आई अस्पताल में पांच से 15 साल की आयु के बच्चे पहुंचे थे। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। बच्चों की आंखों पर चोट लगी थी। वहीं सिविल अस्पताल में भी सात लोग हाथ जलने व अन्य पटाखे की वजह से घायल होने पर उपचार के लिए आए। वहां से उन्हें उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed