फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हरिद्वार के रेंजर की कार से लाखों की नकदी बरामद

हरिद्वार के रेंजर की कार से लाखों की नकदी बरामद

Mon, 18 Mar 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के रेंजर की कार से लाखों की नकदी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर। पुलिस ने बिजनौर की ओर से आ रही एक कार से बालावाली के पुराने रेलवे पुल पर एक लाख छियासी हजार की नकदी बरामद की है। नकदी को लेकर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में आरोपी को खुद को वन विभाग का रेंजर बताया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात बालावाली पुलिस चौकी प्रभारी संतराम तोमर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बालावाली के पुराने रेलवे पुल पर उत्तर प्रदेश की ओर से एक कार आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवा लिया। जब पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली तो उसमें से एक लाख छियासी हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार से परिचय पूछा तो उसने स्वयं को वन विभाग में रेंजर के रूप के तैनात बताया। जब नगदी की बाबत पूछा गया वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने नकदी को कब्जे में ले लिया। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस समय आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में कोई भी अपने साथ पचास हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बिना परमिशन नहीं ले जा सकता है। बताया कि कार से मिली नगदी की बाबत गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। अगर वन रेंजर नगदी से संबंधित परमिशन लाते हैं तो नगदी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिलीज करा दिया जाएगा। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed