{"_id":"5b58b6894f1c1b52748b6d54","slug":"201532540553-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी कर रही छह हजार से अधिक शिक्षकों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी कर रही छह हजार से अधिक शिक्षकों की जांच
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। प्रदेश भर के छह हजार से अधिक शिक्षकों की जांच एसआईटी में लंबित हैं। इन शिक्षकों के करीब 35 हजार प्रमाणपत्रों की जांच एसआईटी कर रही है। इनमें 2012 से लेकर 2016 तक नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षक और शिकायत मिलने वाले शिक्षक मौजूद हैं।
प्रदेशभर में करीब दो साल पहले फर्जी शिक्षकों के प्रकरण सामने आए थे। उसके बाद शासन ने फर्जी शिक्षकों की जांच एसआईटी को सौंपी थी। पहले एसआईटी की जांच के दायरे में शिक्षकों के शौक्षिक प्रमाणपत्र थे, लेकिन बाद में यह दायरा और बढ़ गया और निवास प्रमाणपत्र आदि को लेकर भी प्रकरण सामने आने लगे। तब शासन ने फैसला लिया था कि 2012 से लेकर 2016 तक सभी नियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाए।। इसके साथ ही एसआईटी ने शिक्षकों को लेकर शिकायत मांगी थी। यदि वर्तमान में बात करें तो एसआईटी में साढ़े छह हजार से अधिक शिक्षकों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
करीब साढ़े छह हजार से अधिक शिक्षकों की जांच चल रही है। जिनके 18 हजार प्रमाणपत्रों की जांच की जा चुकी है। वहीं 17 हजार प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। जल्द ही शिक्षकों की जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
- श्वेता चौबे, एसआईटी जांच प्रभारी