फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   20 out of 43 vacant positions at Mangalore CHC, threatening patients' lives

Roorkee News: मंगलौर सीएचसी में 43 पदों में से 20 खाली, मरीजों की जान पर बन रही आफत

Sun, 05 Apr 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
20 out of 43 vacant positions at Mangalore CHC, threatening patients' lives
पड़ताल -
विज्ञापन

फिजिशियन समेत कई पद पड़े खाली, रोजाना सैकड़ों मरीजों को नहीं मिल पा रहा समुचित इलाज


अरविंद गोयल

मंगलौर। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। यहां फिजिशियन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों व कर्मचारियों सहित कुल 43 पद सृजित हैं जबकि यहां 20 पद खाली पड़े हैं। इसका सीधा नुकसान मरीजों को झेलना पड़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन पर्याप्त डॉक्टर न होने के कारण उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।


सीएचसी मंगलौर क्षेत्र और गांवों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति के चलते गंभीर मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। खासकर हृदय, शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मरीज गुलफाम का कहना है कि अस्पताल में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन जैसे अहम पद खाली हैं। ऐसे में सामान्य बीमारियों का इलाज तो किसी तरह हो जाता है लेकिन गंभीर मामलों में मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इससे समय और पैसे दोनों की बरबादी होती है। वहीं, कई बार मरीज की हालत भी बिगड़ जाती है। स्थानीय लोगों को कहना है कि उन्हें मजबूरी में महंगे निजी अस्पतालों में या फिर रुड़की के सरकारी अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है। हालात ये है कि स्टाफ की कमी होने से अस्पताल में कार्यरत स्टाफ पर भी काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएचसी प्रभारी गंभीर सिंह तालियान ने बताया कि चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय अधिकारियों से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------------


सीएचसी मंगलौर में 43 पदों में से मुख्य पदों की सूची

पद सृजित रिक्त
चिकित्सा अधीक्षक 1 1
फिजिशियन 1 1
जनरल सर्जन 1 1
स्त्री रोग विशेषज्ञ 1 1

बाल रोग विशेषज्ञ 1 1

रेडियोलॉजिस्ट 1 1
निश्चेतक 1 1
आर्थोपैडिक सर्जन 1 1
चिकित्सा अधिकारी 9 4
फार्मासिस्ट 2 1
उपचारिका 3 1
वरिष्ठ सहायक 1 1
वार्ड बॉय 3 2
सफाई कर्मचारी 2 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed