{"_id":"5caf8ee8bdec22140c42ce6e","slug":"191555009256-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में यूपी के होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में यूपी के होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। चुनाव ड्यूटी में आए यूपी के होमगार्ड की अचानक मतदान स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी व एसपी क्राइम ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। होमगार्ड का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर देर शाम शव को पैतृक गांव रवाना कर दिया।
रुड़की के माधोपुर गांव में यूपी के इटावा जिले से होमगार्ड की एक बटालियन मतदान के दिन चुनाव ड्यूटी में आई थी। बृहस्पतिवार सुबह माधोपुर मतदान स्थल पर लखीमपुरी खीरी जिले के गांव मन्ना निवासी होमगार्ड धर्मपाल पुत्र सरदार सिंह की ड्यूटी थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे अचानक धर्मपाल की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होता देख मतदान स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। यहां सिविल अस्पताल में होमगार्ड ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी और एसपी क्राइम मंजूनाथ टी सिविल अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। जहां चिकित्सकों ने बताया कि प्रथम दृष्टया होमगार्ड की मौत ह्रदयघात आने से हुई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटना की जानकारी लखीमपुर खीरी के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जहां से सूचना होमगार्ड के परिजनों को दी। एसपी मंजूनाथ टी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एंबुलेंस से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना कर दिया है।