फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सीएमएस ने गर्भवती महिला को खुन नहीं चढ़ाने का महिला चिकित्सक को दोषी पाया

सीएमएस ने गर्भवती महिला को खुन नहीं चढ़ाने का महिला चिकित्सक को दोषी पाया

Thu, 20 Dec 2018 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीएमएस ने गर्भवती महिला को खुन नहीं चढ़ाने का महिला चिकित्सक को दोषी पाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचार कराने पहुंची एक गर्भवती को खून चढ़ाने से मना करने के मामले में महिला चिकित्सक को दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए सीएमओ हरिद्वार को पत्र भेजा है। वहीं, गर्भवती का अन्य महिला चिकित्सक की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
गुरुकुल नारसन निवासी तैय्यब अपनी गर्भवती भाभी का उपचार कराने के लिए मंगलौर सामुदायिक स्वास्य केंद्र पर लेकर गया था। यहां खून की कमी के चलते उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। तैय्यब के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने खून की कमी के चलते उनकी भाभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया था। ऐसे में वह भाभी को लेकर बुधवार को सिविल अस्पताल पहुंचे थे। सिविल अस्पताल में खून की जांच कराने पर महिला में हिमोग्लोबिन पांच ग्राम पाया गया। इस पर परिजनों ने गर्भवती को अस्पताल की एक महिला चिकित्सक को दिखाया था, लेकिन महिला चिकित्सक ने खून चढ़ाने से उसे मना कर दिया। तैय्यब ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने भी महिला चिकित्सक को खून चढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन चिकित्सक ने सीएमएस के आदेशों को दरकिनार कर खून चढ़ाने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिजनों के अनुसार उन्होंने सीएमएस से गर्भवती को किसी अन्य चिकित्सक को दिखाने की गुहार लगाई। इसके बाद सीएमएस ने अन्य महिला चिकित्सक की देखरेख में गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मामले में सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि महिला चिकित्सक को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है। साथ ही अन्य महिला चिकित्सक से गर्भवती का खून चढ़वाया गया है। उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक के खिलाफ पहले भी कई मामले प्रकाश में आए हैं। जिनकी जांच की जाएगी। महिला डॉक्टर पर मरीजों को अस्पताल से बाहर की दवाइयां लिखने का भी आरोप है, उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed