{"_id":"5bcb81a0bdec22699a73911c","slug":"191540063648-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं की पुष्टि, प्रधानाध्यापक संस्पेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं की पुष्टि, प्रधानाध्यापक संस्पेड
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार पर लगे आरोपों की पुष्टि होने पर जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। उनपर मिड डे मील के पैसा निकालने और चंदे की रशीद काटने का आरोप था।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर में मुकेश कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। पिछले दिनों मुकेश कुमार पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पंद्रह अगस्त के दिन मिड डे मील का पैसा निकाला था। वहीं स्कूल के नाम पर चंदे की रशीद
लोगों से काटी थी, जोकि किसी भी सरकारी व्यक्ति के लिए वैध नहीं है। आरोपों की जांच की जिम्मेदारी शिक्षाधिकारियों ने जीआईसी दौलतपुर के प्रधानाचार्य को दी थी। प्रधानाचार्य ने मामले की जांच रिपोर्ट जिला शिक्षाधिकारी बेसिक को सौंप दी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि जांच में चंदे की रशीद काटने आदि आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके बाद मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।