फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हर कोने तक पहुंच रहा विकास : कौशिक

हर कोने तक पहुंच रहा विकास : कौशिक

Wed, 21 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हर कोने तक पहुंच रहा विकास : कौशिक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हर कोने तक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। चुनावों में किए गए वायदे सरकार पूरा करने के लिए तत्पर है।
बुधवार को एक मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने आए मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा विकास का वादा करके सत्ता में आई थी। अपने इसी वादे के अनुरूप सरकार हर क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार समय से निकाय चुनाव कराने को कृतसंकल्प है। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दावा किया कि उत्तराखंड में भी भाजपा को निकाय चुनावों में भारी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार की ओर से लागू की जा रही नीतियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। रुड़की पहुंचने पर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में शहरी विकास मंत्री को अवगत कराया। जल सिंह स्ैनी, प्रवीण गोयल, राजपाल सिंह, नाथीराम सैनी, गौरव गोयल, अजय सिंघल, चौधरी धीर सिंह, सुशील त्यागी, नरेश शर्मा, रामगोपाल कंसल, अरविंद कश्यप, संजय अरोड़ा, दीपा जैन, रजनी कौशिक, अलका जैन, विपुल वालिया समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed