फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गुरुचरण सिंह बब्बर 16 अनुयायियों के साथ नजरबंद

गुरुचरण सिंह बब्बर 16 अनुयायियों के साथ नजरबंद

Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह बब्बर 16 अनुयायियों के साथ नजरबंद
भगवानपुर। हर की पैड़ी हरिद्वार में ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा निर्माण की मांग को लेकर दिल्ली से हरिद्वार आ रहे आल इंडिया सिक्ख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर को पुलिस ने मंडावर चेक पोस्ट से हिरासत में लेकर 16 अनुयायियों के साथ नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन

बैसाखी के दिन हरकी पैड़ी हरिद्वार में ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग को लेकर सिक्ख समाज की ओर से हर की पैड़ी में एक कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से वाया सहारनपुर होते हुए हरिद्वार जा रहे आल इंडिया सिक्ख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बब्बर अपने 16 अनुयायियों के साथ जिले में प्रवेश कर रहे थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मंडावर चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी । दोपहर करीब दो बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुचरण सिंह बब्बर के काफिले को रोक लिया तथा उन्हें समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हेें भगवानपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में नजरबंद किया गया। इस दौरान भगवानपुर एसडीएम जेएस नेगी, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed