फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   18 thousand blown from the tempo standing outside the house

चोरों के हौंसले बुलंद, टेंपो से उड़ाए हजार

Sun, 03 Jul 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
18 thousand blown from the tempo standing outside the house
रामनगर में बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के गश्त की पोल खोल रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस मात्र लकीर पीट रही है। एक बार फिर बदमाशों ने घर के बाहर खड़े टेंपो में रखी हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में आए दिन चोरी, ठगी और टप्पेबाजी की घटनाएं होना आम बात हो गई है। रामनगर में बदमाश पुलिस से बेखौफ होकर वारदात पर वारदात कर पुलिस गश्त की पोल खोल रहे हैं। हाल ही में चोरों ने दो बुजुर्गों से ठगी और दिनदहाड़े शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभी तक पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। अब एक बार फिर बदमाशों ने शनिवार की रात गली नंबर चार में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। दरअसल, अनुराग ढींगरा टेंपो से शहर में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करते हैं। शनिवार की रात वह कोल्ड ड्रिंक सप्लाई की 18 हजार रुपये की नकदी लेकर घर आए थे। वह टेंपो घर के बाहर खड़ा कर किसी काम से अंदर चले गए, जबकि रुपये टेंपो के डेस्क बोर्ड पर ही रखे रहे। इस बीच बदमाशों ने रकम साफ कर दी। अनुराग कुछ देर बाद बाहर आए तो रकम गायब देख वह हैरान रह गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि रामनगर में लगातार हो रहीं घटनाएं होने का मामला गंभीर है। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
रामनगर में लगातार चोरी की घटनाएं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त करने वाले पुलिस कर्मी न तो संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हैं और न ही वाहनों की चेकिंग करते हैं। सिर्फ दिन और रात में दो या तीन बार ही सड़क पर बाइक दौड़ाते खानापूर्ति करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हो चुकी हैं बड़ी घटनाएं
रामनगर में कोर्ट होने के नाते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। वजह, रामनगर कोर्ट में बदमाशों की आए दिन पेशी रहती है। ऐसे में कोई बड़ी वारदात होने का खतरा बना रहता है। वहीं, रामनगर कोर्ट में खुलेआम गोलीबारी, कोर्ट के बाहर ग्राम प्रधान कमरेआलम की हत्या जैसी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को लेकर रामनगर की सुरक्षा पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उधर, पार्षद पंकज सतीजा का कहना है कि आए दिन हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डर का माहौल बना है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिलकर गश्त बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed