फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कन्याओं को भोजन कराकर किया व्रत का पारायण

कन्याओं को भोजन कराकर किया व्रत का पारायण

Sun, 25 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कन्याओं को भोजन कराकर किया व्रत का पारायण
रुड़की। चैत्र नवरात्र पर शनिवार को जगह-जगह अष्टमी तिथि पर अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने कन्याओं को भोजन कराकर व्रत का पारायण किया, हालांकि कई जगहों पर अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होने से रविवार को अनुष्ठान आदि आयोजित होंगे। इस दौरान मंदिरों के बाहर कन्याओं को भोजन कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

मां दुर्गा के पवित्र पर्व नवरात्र में हर तरफ उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान घरों और मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शहर में कई जगहों पर अष्टमी तिथि के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर कन्याओं को भोजन कराया गया। कई जगहों पर यह अनुष्ठान रविवार को आयोजित होगा, हालांकि शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मंदिरों के बाहर कन्याओं को भोजन कराने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। मां दुर्गा को स्नान और श्रृंगार के साथ विभिन्न पकवानों का भोग अर्पित किया। इसके बाद यज्ञ एवं महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान आवास विकास, नेहरू नगर, सुभाष नगर, आदर्शनगर, सिविल लाइंस, प्रेम मंदिर रोड, मकतूलपुरी, रामनगर, गणेशपुर आादि कालोनी स्थित मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। रविवार को भी जगह-जगह अष्टमी और नवमी तिथि पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। पंडित जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों पर कन्याओं को भोजन कराने से नवरात्र पूजन के सभी फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed