{"_id":"5a90681b4f1c1baa1b8b9131","slug":"171519413275-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली को लेकर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली को लेकर किसानों का प्रदर्शन
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन। क्षेत्र के खेड़ाजट गांव में उत्तम शुगर मिल के तौल केंद्र पर घटतौली को लेकर किसानों ने शुक्रवार को भी हंगामा किया। आखिर मिल की ओर से कांटा ठीक करवाने पर किसानों ने केंद्र पर गन्ना तुलवाया। इस दौरान किसानों ने तौल संचालक को बदलने की मांग दोहराई।
शुक्रवार को किसान तौल केंद्र पर गन्ना तुलवाने पहुंचे। तौल के दौरान किसानों को घटतौली का आभास हुआ तो किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि तैल संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रत्येक गन्ने से लदे वाहन में घटतौली से किसान को चपत लग रही है। हंगामे की सूचना पर मिल प्रबंधन की ओर से दिनेश कुमार, मुकेश कुमार व कांटा मैकेनिक संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांटे की मरम्मत की। इसके बाद किसानों ने अपना गन्ने का वजन करवाया। किसानों ने कांटा संचालन को न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर हरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार, योगेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, अरुण चौधरी, राजू प्रधान व ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।