{"_id":"696e787b88692c12f807656b","slug":"152-people-reached-the-civil-hospital-to-get-anti-rabies-vaccination-roorkee-news-c-5-1-drn1027-883056-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 152 लोग पहुंचे सिविल अस्पताल एंटी रेबीज टीका लगवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 152 लोग पहुंचे सिविल अस्पताल एंटी रेबीज टीका लगवाने
विज्ञापन
शहर और आसपास के इलाकों में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार को रुड़की सिविल अस्पताल में 152 मरीज एंटी रेबीज टीका लगवाने पहुंचे। सभी घायलों को समय पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
सोमवार को सुबह से ही सिविल अस्पताल में पीड़ितों की लंबी कतारें लग गईं। कई मरीजों ने बताया कि वे घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में 10 से ज्यादा बच्चे भी थे। इनमें दूसरी और तीसरी डोज लगवाने वाले मरीज भी शामिल रहे। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को 150 से ज्यादा मरीजों को एंटी रेबीज लगाया गया है।
पहले बच्चों को पालती है फिर सड़क पर छोड़ देती है महिला
रुड़की। महिला पहले कुत्तों के बच्चों को पालती है फिर सड़क पर छोड़ देती है। यह शिकायत आवास विकास क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से की है। इसमें लोगों ने बताया कि एक महिला बच्चे देने से पहले कुतिया को अपने घर में रखती है और जब उसके कई बच्चे होते हैं तो उन्हें भोजन देते हुए अपने घर में रखती है। इसके बाद उन्हें सड़क पर छोड़ देती है। इससे इलाके में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। आरोप है कि महिला ऐसा तीन बार कर चुकी है।