फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अब आपके वार्ड में बिना बताए गैर हाजिर नहीं हो सकेंगे सफाईकर्मी

अब आपके वार्ड में बिना बताए गैर हाजिर नहीं हो सकेंगे सफाईकर्मी

Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अब आपके वार्ड में बिना बताए गैर हाजिर नहीं हो सकेंगे सफाईकर्मी
रुड़की। वार्ड से गायब रहने वाले सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर अब बंक नहीं मार पाएंगे। प्रत्येक वार्ड में नगर निगम बीट कार्यालय खोलने जा रहा है। इसमें हाजिरी लगाने के लिए बायोमिट्रिक मशीन लगाई जाएगी। जुलाई से सभी कर्मियों की बायोमिट्रिक हाजिरी लगेगी। इसमें स्थानीय लोग शिकायतें भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने एक कंपनी से अनुबंध कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड में सफाई कर्मचारियों के गायब रहने, सुपरवाइजरों की ओर से सफाई कार्यों का निरीक्षण न करने और स्थायी सफाई कर्मचारियों की ओर से अपने स्थान पर किसी बाहरी व्यक्ति को मानदेय पर तैनात करने सहित कई शिकायतें नगर निगम को लगातार मिलती हैं। कई बार तो सफाई कर्मी नाली साफ करने के 10 दिन बाद भी मौके से कूड़ा नहीं उठाते। इन शिकायतों पर अंकुश लगाने और कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए निगम प्रशासन सख्त हो गया है। प्रत्येक वार्ड में बायोमिट्रिक मशीन लगाने के लिए निगम प्रशासन ने दिल्ली की एक कंपनी से अनुबंध कर लिया है। यह कंपनी शहर के 20 वार्डों में एक-एक बीट अधिकारी कक्ष बनाएगी। इस बीट कक्ष में मशीन लगेगी और सफाई सुपरवाइजर बैठा रहेगा। मशीन में हाजिरी लगाने के बाद संबंधित सफाई कर्मचारी अपने वार्ड में सफाई करने जाएगा। 20 वार्डों की मशीनों का लिंक नगर निगम के वेतन अनुभाग से जुड़ा रहेगा। समय-समय पर नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी और सहायक नगर अधिकारी हाजिरी चेक करेंगे। बीट कार्यालय बनाने का काम करीब दो माह में पूरा हो जाएगा। इस कार्य के एवज में संबंधित कंपनी को वार्ड में कुछ स्थानों पर विज्ञापन लगाने का अधिकार दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की बायोमिट्रिक हाजिरी लगाने का काम जुलाई से शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

न कूड़ा उठ रहा है और न सफाई हो रही है
रुड़की। भले ही नगर निगम स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रहा है, बावजूद इसके तहसील में सबसे अधिक शिकायतें मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों के नहीं पहुंचने की आ रही हैं। तहसील में हाल ही में बनाए गए ‘माई रुड़की एप’ पर दो माह में 60 से अधिक शिकायतें सफाई से संबंधित मिली हैं। इनमें लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यह शिकायतें शहर से सटे इलाकों से भी मिल रही हैं। तहसील प्रशासन की ओर से शिकायतों के निस्तारण के लिए नगर निगम को आदेशित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का कहना है जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सफाई कर्मचारियों के अपनी ड्यूटी से गायब रहने, सफाई सुपरवाइजरों की ओर से सफाई कार्य की जांच न करने से संबंधित कई शिकायतें आती थी। अब एक कंपनी के साथ अनुबंध हो गया है। कंपनी की ओर से 20 वार्डों में बीट अधिकारी कक्ष बनाएं जाएंगे। यहीं पर सफाई कर्मचारी हाजिरी लगाएंगे। वार्ड के लोग भी यहीं पर शिकायत दर्ज कराएंगे।
अशोक पांडेय, मुख्य नगर अधिकारी रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed