फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   निकाय चुनावों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता- राजभर

निकाय चुनावों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता- राजभर

Fri, 30 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनावों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता- राजभर
लक्सर।
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर लोगों को गुमराह कर सत्ता हथियाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा दलितों को विकास की मुख्यधारा से दूर करने का षड्यंत्र रच रही है। जिसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

बृहस्पतिवार को लक्सर गांव में आयोजित बसपा के एक दिवसीय कैडर कैंप प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने कहा कि सभी वर्गों का हित बसपा में सुरक्षित है। बसपा भाई-भतीजावाद, जात-बिरादरी की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करती है। भाजपा ने चुनाव से पहले देश-प्रदेश की जनता के साथ जो वायदे किए थे, उन पर वह पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस और सपा के साथ गठबंधन करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव का आगाज हो गया है। इसमें बसपा का परचम लहराएगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करना शुरू कर दें। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि बसपा ही अमीर-गरीब, दबे कुचले को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुभाष चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रभारी शीशपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, चौधरी देवेंद्र सिंह, हुकम सिंह, चेयरमैन चौधरी अजब सिंह, विक्रम सिंह, डॉक्टर प्रेम सिंह पुंडीर, डॉक्टर चरण सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed