फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बिना पार्किंग के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कसा शिकंजा

बिना पार्किंग के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कसा शिकंजा

Mon, 26 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिना पार्किंग के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कसा शिकंजा
रुड़की। पार्किंग की सुविधा न देने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब ऐसे नर्सिंग होम, कांप्लेक्स और बैंकों को नोटिस दिया जाएगा जिन्होंने अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और उपभोक्ताओं के लिए वाहन खड़े करने की सुविधा नहीं दी है। आज सोमवार से ऐसे प्रतिष्ठानों को पुलिस नोटिस थमाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर बहुमंजिले व्यवसायिक कांप्लेक्स, नर्सिंग होम और बैंक हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर के पास पार्किंग की सुविधा न होने से इनके कर्मचारी और उपभोक्ता सड़क पर वाहन पार्क कर रहे हैं। जिसके चलते आए दिन सड़कों पर जाम लग रहा है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इस बाबत अमर उजाला ने 11 मार्च के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ऐसी प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से ऐसे सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जहां पार्किंग नहीं होगी और वाहन सड़क पर खड़े मिलेंगे उन्हें नोटिस थमाया जाएगा, इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं होता तो ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्घटना के लिए जिम्मेदार के खिलाफ दर्ज कराएं मुकदमा
रुड़की। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त होने और उसमें सवार पत्नी के घायल होने पर एक व्यक्ति ने अधिकारियों से एक नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत उक्त व्यक्ति की ओर से एसपी देेहात कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया गया कि दो दिन पहले बीएसएम तिराहे के पास स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर वाहन खड़े थे। इसी दौरान कार वहां पर सामने से आ रही एक कार से भिड़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार महिला घायल हो गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति एसपी देहात के कार्यालय पहुंचा और संबंधित नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में फोन से उन्हें सूचना दी गई थी। मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शा पास कराते समय होती है पार्किंग की बाध्यता
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से जब किसी भी भवन का नक्शा पास किया जाता है तो उसमें बाकायदा पार्किंग के लिए जगह छोड़ी जाती है, लेकिन प्राधिकरण नक्शा पास करने के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं करता। जिसके चलते लोग नक्शा पास कराने के लिए उसमें पार्किंग की जगह दिखा देते हैं, लेकिन मौके पर जगह नहीं छोड़ी जाती है। यह स्थिति पूरे शहर में है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ भवन स्वामी भी बराबर के जिम्मेदार हैं।
इन जगहों पर पार्किंग न होने से लग रहा जाम
-बैंक, नर्सिंग होम और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कारण चाव मंडी रोड, आजाद नगर रोड, बीएसएम चौक के पास, मालवीय चौक पर, हरिद्वार हाईवे पर बने कांप्लेक्स के बाहर, रामनगर चौराहे के समीप, मलकपुर चुंगी समेत तमाम जगहों पर पार्किंग सुविधा नहीं दिए जाने से जाम और दुर्घटनाओं की आशंका पैदा हो रही है।
कोट
ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाया जाएगा, जिन्होंने अपने ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा नहीं दी है। वाहन सड़क पर खड़े किए गए हैं। इस संबंध में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव से भी वार्ता की गई है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो प्रतिष्ठानों को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।

-मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात
कोट
बैंक, नर्सिंग होम समेत सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग सुविधा नहीं दिए जाने से यातायात बाधित हो रहा है, यह यातायात नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इस बाबत पुलिस प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश मिले हैं। सोमवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-बिपेंद्र सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed