{"_id":"5a75fee54f1c1b8e268b7fea","slug":"151517682405-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में एक भी बेरोजगार नहीं पहुंचा डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में एक भी बेरोजगार नहीं पहुंचा डाकघर
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रुड़की।
डाकघरों में रोजगार पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध कराए साल भर हो गए, मगर आज तक एक भी बेरोजगार पंजीकरण कराने डाकघर नहीं पहुंचा। कारण लोगों की इसकी जानकारी नहीं है। विभाग की ओर से इसके लिए प्रचार-प्रचार की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
केंद्र सरकार ने बेरोजगार युवकों की सुविधा के लिए डाकघरों को भी रोजगार पंजीकरण करने के आदेश दिए थे। इसके लिए बकायदा डाकघरकर्मियों को एक ट्रेनिंग दी गई थी। विभाग को रोजगार पंजीकरण की वेबसाइट भी उपलब्ध भी कराई गई है। एक साल हो गया। आज तक एक भी बेरोजगार अपना रोजगार पंजीकरण कराने डाकघर की चौखट नहीं पहुंचा। कारण डाकघर प्रबंधन की ओर से इसके लिए कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। यहां तक की डाकघर कार्यालयों में भी इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए। नतीजा सामने हैं। वहीं डाकघर के अधिकारी रोजगार पंजीयन की साइट नहीं खुलने का बहाना बना कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
हर माह दर्जनों युवक अपना पंजीकरण कराने आते हैं। कई बार साइट में लोड ज्यादा होने के कारण पंजीकरण करने में देर लगती है। लोगों को दिक्क्त का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अब्दुल कादिर, प्रधान सहायक, उपसेवायोजन कार्यालय, रुड़की
डाकघर में रोजगार पंजीकरण की सुविधा करीब एक साल से उपलब्ध है, लेकिन आज तक कोई युवक अपना पंजीकरण कराने नहीं आया है। साथ ही संबधित साइट भी नही खुलती है। विभाग की ओर से इसके प्रचार-प्रसार की कोई व्यवस्था नहीं है।
एसके कुकरेती, चीफ पोस्टमास्टर, रुड़की