{"_id":"5a3ea2de4f1c1bd0408bead9","slug":"151514054366-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर से देहात तक के स्कूलों में शनिवार को क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने जिंगल बेल, विश यू ए मेरी क्रिसमस आदि पर समां बांधा। वक्ताओं ने सभी धर्मों के पर्व एक साथ मनाने पर जोर दिया।
दिल्ली रोड स्थित सीएसए विद्यालय के प्रांगण में क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सुंदर रूप से सजाया था। शिक्षिका अनु जेर्गेर और बबीता ने सेंटा क्लॉज की भूमिका निभाते हुए बच्चों को मिठाई, केक, टॉफी बांटी। इस दौरान प्रबंधक सोहन लाल गोयल ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व को मिल जुलकर मनाना चाहिए। इससे मन में सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव पैदा होता है। प्रधानाचार्य प्राची अरोरा ने कहा कि पर्व पर स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों से छिपी हुई प्रतिभा भी सामने आती है। इस दौरान शिक्षक लीओन लाल और बीएल पॉल ने बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड और फूल इत्यादि भेंट की। साथ ही राजेंद्र नगर स्थित लिटिल वर्ल्ड प्ले स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनुराधा कालरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों ने डांस के साथ जिंगल बेल, विश यू ए मेरी क्रिसमस आदि पर समां बांधा। सेंटा क्लॉज बनाने वाले बच्चों में धैर्य, शुभ, नाभि एवं कृष्णा शामिल रहे। इस दौरान प्रबंधक नीरज सैनी, हेमा, पूजा, शिवानी, शिल्पी, प्राची और नेहा आदि मौजूद रहे। देहात के स्कूलों में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया।