फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   15 laborers were challaned for not getting verification done

Roorkee News: सत्यापन नहीं कराने पर 15 मजदूरों के चालान

Tue, 21 Apr 2026 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
15 laborers were challaned for not getting verification done
क्षेत्र में बाहरी मजदूरों के सत्यापन के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को लंढौरा पुलिस ने तीन ईंट-भट्ठों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोग बिना पुलिस सत्यापन के रहते मिले जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बताया गया कि लंढौरा और आसपास के इलाकों में 80 से अधिक ईंट-भट्ठे संचालित हैं जबकि चार से ज्यादा निजी फैक्टरियां भी हैं। इनमें बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के मजदूर काम करते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने बताया कि सभी भट्ठा मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत बाहरी मजदूरों का शीघ्र सत्यापन कराएं अन्यथा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed