{"_id":"6429c76cb675d8eadf0252e8","slug":"147-people-held-bond-in-dada-jalalpur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-121039-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: डाडा जलालपुर में 147 लोग मुचलका पाबंद, हनुमान जयंती पर हुआ जमकर बवाल और आगजनी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: डाडा जलालपुर में 147 लोग मुचलका पाबंद, हनुमान जयंती पर हुआ जमकर बवाल और आगजनी की घटना
Mon, 03 Apr 2023 02:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:45 PM IST
सार
हनुमान जयंती पर निकाई गई शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। तभी से धार्मिक कार्यक्रमों पर पुलिस प्रशासन की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। इस बार भी एक पक्ष के लोग हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में छह अप्रैल को शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति मांग रहे हैं लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसे लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
डाडा जलालपुर में हुआ था बवाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों के 147 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार दोनों पक्षों के लोगों से संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
भगवानपुर क्षेत्र स्थित डाडा जलालपुर गांव मेें बीते साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर निकाई गई शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। तभी से धार्मिक कार्यक्रमों पर पुलिस प्रशासन की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। इस बार भी एक पक्ष के लोग हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में छह अप्रैल को शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति मांग रहे हैं लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसे लेकर टकराव की स्थिति बनी हुई है।
एक पक्ष शोभायात्रा किसी भी सूरत में निकालने का दावा कर रहा है जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन लगातार ग्र्रामीणों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की मांग कर रहा है। बावजूद इसके तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
तनाव और टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से डाडा जलालपुर, खुब्बनपुर, डाडा पट्टी, हसनपुर मदनपुर गांव के 147 लोगों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मुचलका पाबंद किए गए लोगों पर नजर रखी जा रही है। किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खुफिया विभाग रख रहा नजर डाडा जलालपुर में चल रहे घटनाक्रम को लेकर पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी नजर रख रहा है। खुफिया विभाग की ओर से ग्रामीणों से संपर्क कर माहौल खराब करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही गांव की स्थिति पर नजर रखकर पल-पल का अपडेट अधिकारियों को दिया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें...Mussoorie Accident: इमरजेंसी में आए 28 घायल हुए परेशान, दर्द से कराह रहे थे, पर इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार