{"_id":"5c533991bdec224bbb2096b4","slug":"141548958097-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल केंद्र पर घटातौली को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्र पर घटातौली को लेकर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
शुगर मिल के रायसी स्थित तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने तौल केंद्र पर तुलाई का काम बंद करा दिया और जानकारी तहसील प्रशासन व गन्ना विभाग के साथ ही मिल के अधिकारियों को दी। कई घंटे बाद भी किसी भी विभाग के अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों में रोष है।
बृहस्पतिवार को लक्सर ब्लॉक के रायसी गांव निवासी किसान संजय कुमार ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर रायसी केंद्र पर आया था। किसान ने बताया कि जब उसने कांटे पर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली तुलवाई तो गन्ने का वजन 41 क्विंटल 90 किलो आया। इस पर वह तौल बाबू के तौल से संतुष्ट नहीं हुआ। ऐसे में उसने एक प्राइवेट कांटे पर जाकर अपने ट्रैक्टर ट्राली का वजन कराया। जहां गन्ने का वजन 44 क्विंटल निकला। इसके बाद संजय ने इसकी जानकारी तौल केंद्र पर गन्ना तुलवाने आये अन्य किसानों को दी। इससे नाराज किसानों ने तौल केंद्र पर जमकर हंगामा किया और तौल केंद्र बंद करा दिया। इसके बाद किसानों ने इसकी जानकारी गन्ना विभाग के अधिकारियों और चीनी मिल के अधिकारियों को भी दी, लेकिन लगभग तीन घंटे तक कोई भी अधिकारी किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। किसानों का आरोप है कि शुगर मिल के अधिकारियों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। अधिकारियों का इंतजार करने के बाद किसानों ने स्वयं ही तौल केंद्र को ठीक कराकर तौल शुरू कराया। वहीं एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि तौल केंद्र पर घटतौली की शिकायत आई थी। शिकायत पर गन्ना विकास समिति के अधिकारियों को जांच के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
इस दौरान हंगामा करने वालों में रोहित, अमर सिंह, राकेश, कल्लू, नकली राम, सुरेश, रविंद्र, सोनू, हरी सिंह, महिपाल, प्रवेश, राजकुमार, अशोक, राजेश आदि शामिल रहे।