{"_id":"61a78b21498d1231ef3b9292","slug":"13-people-cut-in-the-meter-roorkee-news-drn3975611101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर में कट लगाकर चोरी करते पकड़े, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर में कट लगाकर चोरी करते पकड़े, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम ने चेकिंग अभियान चलाकर मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते 13 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साथ ही बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं।
कुछ समय से ऊर्जा निगम का फोकस बकाया वसूली पर चल रहा है। ऐसे में बिजली चोर भी बेखौफ होकर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। वहीं, सर्दियां शुरू होते ही रात के समय बिजली चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती है। इससे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड होने से उनके फुंकने की घटनाएं होती रहती हैं। इसी को देखते हुए बुधवार को ऊर्जा निगम की टीम ने सुबह शहर के रामपुर डांडी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, सेफू कॉलोनी आदि जगह चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने लोगों के घरों के बाहर लगे बिजली मीटरों की चेकिंग की। इस दौरान 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
क्षेत्र के एसडीओ ओमपाल ने बताया कि सभी लोगों ने मीटर से पहले कट लगाकर उस स्थान को ढक दिया था ताकि किसी की नजर न पड़े। वहीं, जब टीम ने चेकिंग करनी शुरू की तो महिलाओं ने घर में अकेले होने का बहाना बनाकर अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। ऐसे में मजबूरी में शट डाउन लेकर खंभों पर लानइमैन को चढ़ाकर बिजली चोरी पकड़ी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है। बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान टीम में जेई सुनील कुमार, सुखपाल, लाइनमेन रहीश, वारिश आदि मौजूद रहे।