{"_id":"5867ee524f1c1b132ceedf30","slug":"13-million-for-not-providing-pharmaceutical-companies-with-outstanding-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ का बकाया न देने पर फार्मा कंपनी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ का बकाया न देने पर फार्मा कंपनी सील
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 करोड़ रुपये का बकाया न देने पर शनिवार को बैंक अधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ एक फार्मा कंपनी को सील कर दिया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने कंपनी परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही वेतन दिलाने की मांग की।
पुहाना क्षेत्र में एक फार्मा कंपनी कोरोनेट लैब ने चेन्नई स्थित इलाहाबाद बैंक से ऋण लिया हुआ है लेकिन, कंपनी ऋण की किस्तें नहीं दे रही है। कई बार बैंक की ओर से नोटिस जारी किए गए। बावजूद कंपनी प्रबंधन ने इसकी सुध नहीं ली। प्रबंधन की इस अनदेखी पर कंपनी पर बैंक का 13 करोड़ रुपये बकाया हो गया। राशि ज्यादा होने पर शनिवार को बैंक के चीफ मैनेजर एसपी कुलकर्णी भगवानपुर पहुंचे। यहां से वह तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी और भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी आदि के साथ कंपनी कार्यालय पहुंचे और कंपनी को सील कर दिया। फार्मा कंपनी सील होने से कर्मियों में रोष फैल गया। नाराज 30 कर्मचारी परिसर पहुंचे और उन्होंने प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। साथ ही विरोध में प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान कर्मियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वेतन दिलाने की मांग की है।