{"_id":"67e0538562d85aa604029cf4","slug":"122-tenants-were-verified-two-landlords-were-fined-rs-20000-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-647611-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 122 किरायेदारों का किया सत्यापन, दो मकान मालिकों पर 20 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 122 किरायेदारों का किया सत्यापन, दो मकान मालिकों पर 20 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस ने शहर में जगह-जगह अभियान चलाकर मकानों में किराये पर रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन किए। इस दौरान पुलिस ने सत्यापन नहीं करने पर दो मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी कि सत्यापन नहीं कराने पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में हर रविवार की सुबह पुलिस की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में मकानों में किराये पर रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रामपुर, आजादनगर, शेखपुरी, रामनगर समेत आदि जगहों पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान सत्यापन नहीं करने पर दो मकान मालिकों पर बीस हजार का जुर्माना लगाया। जबकि 122 किरायेदारों का सत्यापन भी किया। इसके अलावा 22 रेहड़ी वालों का भी सत्यापन कर पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों को सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पांच कोल्हू संचालकों के काटे 25 हजार के चालान
झबरेड़ा। पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर पांच गन्ना कोल्हू संचालकों के चालान किए। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर कस्बे में पुलिस ने गन्ना कोल्हुओं पर मजदूरी करने वाले मजदूरों के सत्यापन के लिए सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पांच गन्ना कोल्हुओं पर बिना सत्यापन के काम करते हुए बाहरी मजदूर मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पांचों के पांच-पांच हजार के नकद चालान काटे गए हैं।