फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जात-पात के भेदभाव से बिखर रहा देश: रामदेव

जात-पात के भेदभाव से बिखर रहा देश: रामदेव

Sun, 17 Feb 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
जात-पात के भेदभाव से बिखर रहा देश: रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर के 81वें वार्षिकोत्सव के समापन पर पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जात-पात के भेदभाव के कारण आज देश बिखर रहा है। भेदभाव की इस खाई को समाप्त कर सभी को भारत माता की संतान की तरह काम करना चाहिए। इसके पहले नारसन तिराहे पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में योगगुरु बाबा रामदेव ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया। उन्होंने अपनी 25 वर्ष पुरानी यादें ताजा की और बताया कि नारसन कलां से वह बहुत पहले से जुड़े हैं। नारसन कलां से उनका खास लगाव है। उन्होंने कहा कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं, एक भारत माता की संतान हैं, ऊंच नीच के भेदभाव को खत्म किया जाना चाहिए। लोगों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। सुबह जल्दी उठे योगासन करें, मजबूत शरीर से ही देश मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

सकारात्मक विचार मन में लाए क्योंकि विचारों से ही चरित्र का निर्माण होता है। ओम नाम से बड़ा कोई नाम नहीं है, गायत्री मंत्र से बड़ा कोई मंत्र नहीं है। इसलिए इसका उच्चारण करें, नशे से दूर रहें। इस मौके पर नारसन आर्य समाज की युवा टीम से आर्यवीर सुमित, जितेंद्र, धीर सिंह, अतुल, प्रवेश, पप्पू, जयपाल, अनुज, सत्यम, सागर और पतंजलि से आई टीम में सुरेश, ईश्वरदत्त, प्रताप, प्रेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed