फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बालक की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बालक की मौत

Mon, 29 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बालक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
लंढौरा कस्बा निवासी अब्दुल वाजिद की बहन की पथरी थाना क्षेत्र के दोड़बसी गांव में ससुराल है। शनिवार को उसका भांजा आसिफ अपने मामा के घर लंढौरा गया था। घर लौटते वक्त वाजिद का आठ वर्षीय बेटा सुफियान अपनी बुआ के घर जाने की जिद करने लगा। इस पर परिजनों ने सुफियान को आसिफ के साथ भेज दिया। शनिवार की देर शाम आसिफ अपने मामा के बेटे सुफियान को अपनी बाइक से लेकर दोड़बसी के लिए निकला था। लक्सर-रुड़की मार्ग पर डोसनी रेलवे फाटक के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आसिफ को हल्की चोटें आई। सुफियान को इलाज के लिए जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुफियान के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। और शव लेकर घर चले गए। उधर, इस बाबत को कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि शनिवार की रात में सड़क दुर्घटना जानकारी मिली थी, लेकिन इसके बाद बच्चे की मौत हो जाने के बाबत उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed