{"_id":"5a414d5e4f1c1ba7668bc236","slug":"121514229086-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय और स्कूलों के नाम लिखे जाएगे संस्कृत में भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय और स्कूलों के नाम लिखे जाएगे संस्कृत में भी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों और स्कूलों के नाम हिंदी के साथ-साथ संस्कृत में भी लिखे जाएंगे। शासन ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। विभागीय अधिकारी आदेशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।
अभी तक स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों पर नाम हिंदी में लिखे जाते हैं लेकिन, अब शासन ने कार्यालयों और स्कूलों के नाम संस्कृत में लिखने का भी फैसला लिया है। शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने ऐसा फैसला इसलिए लिया है कि ताकि संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिले। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद सभी कार्यालयों और स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ कार्यालयों और स्कूलों में संस्कृत में नाम लिखवा दिए हैं। उन्होंने बताया जल्द इसकी गोपनीय जांच कराएंगे।