फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1.20 lakh was blown from the account by changing the debit card

Roorkee News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 1.20 लाख उड़ाए

Thu, 29 Jun 2023 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh was blown from the account by changing the debit card
एटीएम केबिन के अंदर मदद करने का झांसा देकर बदला कार्ड
विज्ञापन

सीसीटीवी में दो युवक हुए कैद, पुलिस दोनों की कर रही तलाश


संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर।
फैक्टरी कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी निकाले जाने के मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी फैक्टरी कर्मी कुलदीप कुमार 17 जून को डेबिट कार्ड से हरिद्वार रोड स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने के लिए आया था। लेकिन उसके पैसे नहीं निकले। कुलदीप के अनुसार, एटीएम कक्ष में मौजूद युवकों ने मदद करने के बहाने उसका कार्ड बदल दिया था। इसके बाद कार्ड के जरिए 1.20 लाख रुपये की रकम निकाली गई थी। मैसेज आने पर कुलदीप ने कार्ड बंद करा दिया था। साथ ही बृहस्पतिवार को कुलदीप की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि जिस दिन कुलदीप रुपये निकालने आया था, उस दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया है। जिसमें दो युवक आए हैं। जिसके आधार पर युवकों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed