फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   12 years later returned memory

12 साल बाद लौटी याददाश्त

Mon, 23 Jan 2017 10:23 PM IST
दीपक मिश्रा रुड़की
दीपक मिश्रा रुड़की Updated Mon, 23 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली में उस समय फिल्मी कहानी की तरह सीन बन गया जब रोहतक (हरियाणा) की रहने वाली एक महिला ने कहा कि उसकी याददाश्त 12 साल बाद लौटी है। हैरत में पड़ी पुलिस को महिला ने बताया कि उसके देवर ने उसकी हत्या की कोशिश की थी। लेकिन, वह बच गई। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसका पति दिल्ली पुलिस में तैनात है। महिला की कहानी सुनने के बाद पुलिस उसके परिवार की तलाश में जुट गई है।      
विज्ञापन


सोमवार को एक महिला गंगनहर कोतवाली पहुंची। इसने पुलिस को बताया कि वह मौत के मुंह से लौटी है। उसका यह हाल करने वाला उसका देवर था। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। महिला ने अपना नाम सीमा शर्मा बताया। मायका रोहतक के बेरी गांव में बताया। जबकि उसकी ससुराल रोहतक के एक गांव में है। महिला ने बताया कि उसका पति मनोज कुमार दिल्ली पुलिस में है। आपबीती सुनाते हुए उसने कहा कि 12 साल पहले उसके ससुराल के लोग उससे अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। इस पर उसका पति उसे लेकर दिल्ली पहुंचा। वहां वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ एक किराये के मकान में रहने लगी।
विज्ञापन


उस समय उसकी बड़ी बेटी रिंकू पांच साल, छोटी बेटी रिचा तीन साल और सबसे छोटा बेटा रोहित दो साल का था। कुछ दिन बाद उसका देवर भी पढ़ाई के लिए दिल्ली आकर उनके साथ रहने लगा। डेढ़ माह तक सब ठीक चला। एक दिन उसके देवर ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं रहा। 12 साल बाद उसने खुद को हरिद्वार में पाया। सोमवार को वह हरिद्वार से एक बस में बैठकर रुड़की आई और पुलिस स्टेशन का पता पूछकर कोतवाली गंगनहर पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने परिवार के पास जाना चाहती है। पुलिस ने सीमा शर्मा से पूछा कि वह 12 साल तक कहां रही तो उसने बताया कि इस संबंध में उसे कुछ याद नहीं है। हालांकि अपने बच्चों और परिवार के बारे में उसे सारी बातें याद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि महिला ने जो कुछ बताया है उसके आधार पर उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके मिलने के बाद पता चल पाएगा कि असलियत क्या है। रोहतक पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। महिला की बातों से लगता है कि चोट लगने के कारण वह अपनी याददाश्त खो गई होगी। अब उसकी याददाश्त लौटी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed