{"_id":"5f1879338ebc3e63841b8317","slug":"12-infected-in-the-same-apartment-in-roorkee-roorkee-news-drn3508386121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में एक ही अपार्टमेंट में 12 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में एक ही अपार्टमेंट में 12 संक्रमित
विज्ञापन
शहर में बढ़ते कोरोना के मरीजों के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को एक ही दिन में शहर में 15 नए कोरोना मरीज मिले। चिंता की बात यह है कि इसमें से 12 लोग एक ही अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। इससे प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। रुड़की और आसपास क्षेत्रों में अब कोरोना मरीजों की संख्या 150 से ऊपर पहुंच चुकी है।
रुड़की क्षेत्र में कुछ समय पहले कोरोना मरीजों की संख्या पर रोक सी लग गई थी। इसे देख पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली थी। मगर इसी बीच अचानक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार को रुड़की में 15 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। चिंताजनक यह है कि इनमें से 12 मरीज आदर्श नगर के एक ही आपर्टमेंट के हैं जबकि तीन मरीज सोलानीपुरम के हैं। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट में रह रहे एक दुकानदार में चार दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद से अपार्टमेंट में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस अपार्टमेंट में करीब 60 परिवार रहते हैं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बुधवार को 15 लोगों में पुष्टि हुई है। उधर, आदर्शनगर के अपार्टमेंट को पुलिस प्रशासन ने पहले ही सील कर रखा था। जबकि बुधवार को सोलानीपुरम में तीन नए मरीज मिलने के बाद गली को पाबंद कर दिया गया है।