फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अनशन समाप्त, लेकिन धरना रहेगा जारी

अनशन समाप्त, लेकिन धरना रहेगा जारी

Sat, 28 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अनशन समाप्त, लेकिन धरना रहेगा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। माधोपुर में अंडर पास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने जूस पिलाकर समाप्त करा दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग का समाधान किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अनशन तो समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।

माधोपुर के ग्रामीण 63 दिन से अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर एनएच-73 के किनारे धरना- प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों की मांग पर शासन-प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं देने पर ग्रामीणों ने दो दिन पहले अनशन शुरू कर दिया था। शुक्रवार देर शाम भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही ग्रामीणों की मांग से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से वार्ता कर समस्या को हल कराएंगे। बाद में उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, सुशील त्यागी, नवीन जैन, सतीश कौशिक, बिजेंद्र चौधरी, मनोज कश्यप, सोनू कश्यप, अनीता देवी, बाबूलाल, विरम वर्मा, शिव कुमार सैनी, सुनीता देवी, प्रेमवती, बाल किशन, मुकेश कुमार, सरोज बाला, विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed