फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रामनवमी व दुर्गा नवमी पर हर तरफ गूजें जयकारे

रामनवमी व दुर्गा नवमी पर हर तरफ गूजें जयकारे

Mon, 26 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी व दुर्गा नवमी पर हर तरफ गूजें जयकारे
रुड़की। शहर से देहात तक रामनवमी और दुर्गानवमी पर्व की धूम रही। जहां एक ओर मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा वहीं भगवान राम की शोभयात्रा में भी भारी भक्त जुटे। कन्याओं को भोजन करा कर व्रतधारियों ने संकल्प को पूरा किया और अभीष्ट वर की कामना की। इस दौरान मंदिरों और सड़कों पर मां दुर्गा और भगवान राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहर में मनमोहक झांकियों और बैंडबाजों के साथ भगवान राम की शोभायात्रा निकली।
विज्ञापन

रविवार को दुर्गा नवमी और रामनवमी के उपलक्ष्य में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। सुबह से ही घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थी। देवी मां को स्नान आदि कराने के बाद श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और कन्याओं को भोजन कराकर नवरात्र के व्रतों का संकल्प पूरा किया। इस दौरान दुर्गा चौक, रामनगर , सिविल लाइंस, मेन बाजार, प्रेम मंदिर, आवास विकास समेत सभी जगहों पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। वही, रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में मंदिरों में भगवान राम के साथ माता सीता और लक्ष्मण सहित श्री हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री सनातन धर्म सत्संग सभा रुड़की की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर, बीटी गंज, सिविल लाइंस और नगर के मुख्य बाजार, अनाज मंडी और पुरानी तहसील से होती हुई रामदयाल चौक पर संपन्न हुई। जहां भगवान राम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में पंचमुखी हनुमान, माता दुर्गा और राम दरबार सरीखी झांकियों ने मन मोह लिया। इस दौरान भक्त कलाकारों शिव तांडव प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पंडित राम गोपाल पाराशर, सभा के अध्यक्ष सुभाष सरीन, प्रमोद जोहर, प्रवीण अरोड़ा, प्रदीप परूथी, राकेश खन्ना, विजय सेठी, उत्तम, नरेश अरोड़ा, जुगल वाधवा, जगदीश कुकरेजा, मधु वंदना, संगीता सिंघल, संगीता गोयल व राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे श्रद्धालु
चुड़ियाला। चुड़ियालागांव मे चूड़ामणि माता मंदिर पर रविवार को नवमी के अवसर पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर मे पहुंचकर प्रसाद चढ़ाने के साथ ही बड़े व बच्चो ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर व्रत खोला इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संतान की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी मन्नत पूरी होने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। सुबह से शाम तक माता के दर्शन करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी पंडित अनिरूद्ध शर्मा ने बताया की वैसे तो प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु माता का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिएआते हैं लेकिन नवरात्र पर यहां हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंड बाजे के साथ निकली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा
लक्सर। रामनवमी के मौके पर रविवार को लक्सर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। शोभा यात्रा का भक्तों ने कई स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया।

रविवार को रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधानमें रामलीला मैदान से बैंड बाजे के साथ भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत प्रांत संगठन मंत्री संजय कुमार ने ओम की झड़ी दिखाकर रवाना की। शोभा यात्रा भगवा रंग में रंगी नजर आई। शोभायात्रा में लोग सिर पर भगवा टोपी और झंडा लिए हुए थे एंटी रोमियो स्क्वायड, गो रक्षा, भगवान शंकर पार्वती, राधा कृष्ण,वीर हनुमान एवं राम लक्ष्मण की झांकियों समेत आधे दर्जन से अधिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में शामिल बैंड धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। शोभा यात्रा का बाजार में कई स्थानों पर फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा श्री रामलीला मैदान से दोपहर लगभग बारह बजे शुरू हुई। शोभा यात्रा लक्सर कस्बे के मेन बाजार,हरिद्वार रोड मोहल्ला, गोवर्धनपुर रोड मोहल्ला,सीमली मोहल्ला, से होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद केजिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, डॉक्टर अजय गुप्ता, निखिल अग्रवाल, मोहितवर्मा, अनुज वालिया, सौरभ, विजय पसरीचा,रवि देओल, मनीष कुमार, अरविंदकुमार, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, रवि कश्यप, सूर्यकांत सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed