फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रंग लाई मुहिम, तीमारदारों के लिए खाली हुआ रैन बसेरा

रंग लाई मुहिम, तीमारदारों के लिए खाली हुआ रैन बसेरा

Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रंग लाई मुहिम, तीमारदारों के लिए खाली हुआ रैन बसेरा
रुड़की। आखिरकार अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। सिविल अस्पताल में रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से तीमारदारों के लिए बनाए गए रैन बसेरे को पीएसी ने कब्जामुक्त कर दिया। मंगलवार को खबर प्रकाशित होते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने इसका संज्ञान लिया और चंद घंटे बाद ही रैन बसेरे को खाली कराकर अस्पताल प्रबंधन को इसकी चाबी सौंप दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से मई 2015 में सिविल अस्पातल में मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरे का निर्माण कराया गया था। लेकिन पिछले करीब पांच महीने से यहां पीएसी के जवानों ने कब्जा जमा लिया था। स्थिति यह थी कि तीमारदार कड़ाके की ठंड में इधर उधर रात गुजारने को मजबूर थे। इसे लेकर अमर उजाला की ओर से अभियान चलाया जा रहा था। जिसे लेकर करीब एक सप्ताह पहले एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने रैन बसेरे को खाली करने के आदेश पीएसी को दिए थे। लेकिन पीएसी टालमटोल कर रही थी। मंगलौर को फिर से खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी देहात का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत रैन बसेरे को खाली करने का अल्टीमेटम दिया। जिस पर पीएसी ने मंगलवार दोपहर 11 बजे रैन बसेरे को खाली कर सामान को बोट क्लब स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में शिफ्ट कर दिया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रैन बसेरे को खाली करा दिया गया है। अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed