फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइक पर सवार होकर डा. आंबेडकर के कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक कर्णवाल

बाइक पर सवार होकर डा. आंबेडकर के कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक कर्णवाल

Sun, 14 Apr 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर डा. आंबेडकर के कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक कर्णवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उनका कहना था कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान का सुरक्षा कवच दिया है। लोगों में संविधान के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना जगाने के उद्देश्य से बाइक से आया हूं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप काम नहीं करने वालों को ज्यादा सुरक्षा की जरूरत होती है।
विधायक कर्णवाल ने रविवार को शहर में जगह-जगह आयोजित डॉ. आंबेडकर जयंती के कार्यक्रमों में बाइक से पहुंचकर सभी को चौंका दिया। इस दौरान उन्होंने हेलमेट लगाकर खुद ही बाइक चलाई। कर्णवाल बाइक से रेलवे स्टेशन के समीप अपने घर से नहर किनारे होते हुए नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सुबह नौ बजे पहुंचे। इसके बाद यहां से प्रीत विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भी बाइक से ही पहुंचे। कई अन्य कार्यक्रमों में भी उन्होंने इसी तरह शिकरत की। हालांकि, शहर से बाहर के कार्यक्रमों में चौपहिया वाहन का इस्तेमाल किया। इस बाबत विधायक कर्णवाल ने कहा कि बाइक के जरिये डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए गए संविधान के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
विज्ञापन

अब नहीं करूंगा कोई टिप्पणी : कर्णवाल
झबरेड़ा विधायक ने कहा, सीएम ने कुछ भी न बोलने का दिया है आदेश
रुड़की। तीखी बयानबाजी को लेकर दो विधायकों की तकरार के बीच झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने अब कुछ भी बोलने से तौबा कर ली है। विधायक की मानें तो वे अब कोई भी बयानबाजी नहीं करेंगे। क्योंकि ऐसा आदेश उन्हें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया है। पिछले कई दिनों से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। बीते शनिवार को चैंपियन उनके खिलाफ अखाड़े में भी पहुंच गए थे और दो-दो हाथ करने की चुनौती दे डाली थी। वहीं, झबरेड़ा विधायक ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर उनके खिलाफ बयानबाजी की थी, लेकिन रविवार को झबरेड़ा विधायक ने मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अब वे कोई कमेंट नहीं करेंगेे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता हुई है और उन्होंने कुछ भी बोलने से मना किया है। इसलिए वे अब कोई बयानबाजी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed