फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियां खंडित की

शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियां खंडित की

Tue, 19 Mar 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियां खंडित की
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। कुछ शरारती तत्वों ने कस्बे के रुड़की तिराहे पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर मूर्तियां खंडित कर होली से पहले ही माहौल खराब करने का प्रयास किया। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अनेक लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे के रुड़की तिराहे पर एक मंदिर स्थित है। बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के बाहर जमीन में लगे कुछ प्रतीक चिह्नों को उखाड़ दिया। साथ ही मंदिर में लगी मूर्तियों को भी तोड़कर खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह आस पड़ोस के लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो ताला टूटा देखा। इसकी जानकारी उन्होंने आसपास के अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में मंदिर में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मंदिर में हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद पुजारी के तहरीर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed