फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   वनों को काटकर खड़े किए जा रहे कंकरीट के जंगल: अरुण कुमार

वनों को काटकर खड़े किए जा रहे कंकरीट के जंगल: अरुण कुमार

Tue, 19 Mar 2019 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
वनों को काटकर खड़े किए जा रहे कंकरीट के जंगल: अरुण कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में बीएसएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडिटों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जागरुकता रैली निकाली। वहीं लोगों को वनों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कॉलेज में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद वन जागरुकता को लेकर रैली को प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेटों की रैली मालवीय चौक, गणेशपुर, शेखपुरी, सुभाषनगर, आजाद नगर, आदि क्षेत्रों से होते हुए कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इसके बाद कॉलेज में सभी कैडेटों ने पेड़ों के महत्व के ऊपर पोस्टर प्रतियोगिता ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहम्मद अमजद प्रथम, शिवम द्वितीय व ललित तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में हरे-भरे वनों को काटकर कंकरीट के जंगल में तब्दील किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वार्थी मानव वातावरण को वृक्ष विहीन बनाने पर तुला है। इसलिए आवश्यकता है कि समय रहते हरे पेड़ों को कटनेे से बचाए। इसके बाद एनसीसी के सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन अजय कौशिक ने कॉलेज प्रांगण में कैडेटों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. विपिन, गौतम, अभय ढौड़ियाल, प्रमोद शर्मा, अमित कपिल, कुलबीर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगित में मनीषा अव्वल
खानपुर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी मुख्यालय के निर्देश पर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के आकस्मिक निधन पर कैडेटों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली भी दी। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय पर जन जागरुकता रैली निकाली गई। पोस्टर प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय व दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य धनश्याम गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पवन राणा, महेश त्यागी, अश्वनी कुमार, आलोक शर्मा, विशाल कुमार, अरूण कुमार, काकुल कुमार, समद अली, संदीप कुमार, शुभम कुमार, सुमित, प्रियांशी, सरिता, शिवानी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed