फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   111 women devotees took out a grand Kalash Yatra

111 महिला श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Fri, 16 Jul 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
111 women devotees took out a grand Kalash Yatra
जीवनदीप आश्रम में आज से शुरू होने जा रहे श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व 111 महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान कलश यात्रा को देखने के लिए लोग भी उमड़े। आज से विधिविधान से आश्रम में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रनंद गिरि के प्रयासों से रुड़की शहर में पहली बार शुक्रवार से श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ द्वारिका ग्रीन स्थित शिव मंदिर से किया गया। कलश यात्रा ईदगाह चौक, काशीपुरी, नंद विहार से होते हुए जीवनदीप आश्रम में संपन्न हुई। यात्रा में 111 महिला श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लेकर चलीं।
विज्ञापन

इस दौरान शहर और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर यात्रा के साथ चले। शाम पांच बजे श्री शतचंडी महायज्ञ की प्रक्रिया शुरू की गई। कलश यात्रा में सुदर्शना सैनी, प्रियंका, मनीषा, रोमा सैनी, नूतन सब्बरवाल, मुनेश धीमान, श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर के अध्यक्ष मनोज गोयल, बृजपाल धीमान, शिव कुमार, राजकुमार उपाध्याय, ध्रुव गुप्ता, पंकज कश्यप, योगेश सिंगल, बारू सिंह, ब्रज मोहन सैनी, हरि किशन, पंकज नंदा, मोहित अग्रवाल, मोहित शास्त्री, आशीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed