फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   100 percent live plants, ready module

शत प्रतिशत जीवित रहे पौधे, तैयार किया मॉडयूल

Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
100 percent live plants, ready module
एसडी कालेज की छात्रा रोपे गए पौधे के ट्री गार्ड पर अपना नाम लिखती हुई। - फोटो : ROORKEE
एसडी पीजी गर्ल्स पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किरण बाला ने पौधरोपण के बाद पौधों के संरक्षण के लिए एक खास मॉड्यूल तैयार किया है। इसके तहत वे दो साल से छात्राओं से न केवल पौध लगवा रही हैं बल्कि उनको शत प्रतिशत जीवित रखने के लक्ष्य को भी हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि से ‘पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर पीएचडी करने के दौरान डॉ. किरण बाला ने इस विषय पर भी चिंतन किया कि सैकड़ों पौधों को रोपे जाने के बाद भी उनमें से महज 20 प्रतिशत तक ही जीवित रह पाते हैं। उन्होंने बताया कि हर रोपे गए पौधे की सुरक्षा की शत प्रतिशत गारंटी हो, इसके लिए उन्होंने दो साल पहले कॉलेज की छात्राओं को मुहिम से जोड़ा। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण के लिए रोपे गए पौधे की भूमिका की गहराई समझाई और नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराया। उन्होंने रोपे गए पौधों के चारों तरह ट्री गार्ड लगवाए और पेड़ पर नेम प्लेट लगाकर पौधा रोपने वाली छात्राओं का नाम लिखा। साथ ही उन्हीं छात्राओं को पेड़ को प्रतिदिन पानी देने समेत उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसका परिणाम यह रहा कि दो साल में 23 छात्राओं के रोपे गए सभी 15 पेड़ जीवित हैं और बढ़ रहे हैं। डॉ. किरण बाला ने बताया कि पौधे रोपने से ज्यादा जरूरी है, उनका जीवित रहना।
विज्ञापन

मॉड्यूल का यह है रूप
- छात्राओं का ओरिएटेंशन किया जाता है।
- इसके बाद इच्छुक छात्राएं स्वेच्छा से आवेदन करेंगी।
- पौधरोपण कर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया जाएगा।
- ट्री गार्ड पर पौधा रोपने वाली छात्रा अपना नाम लिखेंगी और देखभाल की जिम्मेदारी लेंगी।
- छात्राएं शपथपत्र भरेंगी कि वे इस पेड़ की जिम्मेदारी लेती हैं।
- पौधा रोपने वाली छात्रा को व्हाट्एप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, हर महीने उनसे फीडबैक लिया जाएगा।
- मुहिम का नेतृत्व करने वाले पौधों की स्थिति का निरीक्षण करते हैं।
मुहिम में ये छात्राएं शामिल
स्वाति, आकांक्षा, पूजा, काजल, नेहा, वंशिका, कशिका, पारुल, रूबी, चेतना, अल्पना, हिमानी, मीनाक्षी, आशा, अर्पणा, सोनिया, रुमा, कविता, नेहा, नाजिश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed