फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   10 crore highway to be built in Roorkee

रुड़की में दस करोड़ की लागत शुरू होगा हाईवे निर्माण का काम

Fri, 02 Apr 2021 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 crore highway to be built in Roorkee
लोक निर्माण विभाग जल्द ही रुड़की से कोर कॉलेज तक का हाईवे चकाचक कराएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

महाकुंभ के मद्देनजर अभी तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी का जोर हाईवे फोरलेन और हाईवे बाईपास के निर्माण पर था। अब रुड़की हाईवे बाईपास और मंगलौर सालियर बाईपास का काम पूरा हो गया है। ऐसे में रुड़की से गुजर रहे हाईवे के नए सिरे से निर्माण कराने की योजना है। एनएचएआई की ओर से पहले ही धनराशि जारी कर दी गई थी। अब लोक निर्माण विभाग ने देहरादून की एक कंपनी को 10 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत रुड़की से गुजर रहे हाईवे पर मंगलौर से कोर कॉलेज तक करीब 12 किलोमीटर में नए सिरे से हाईवे का निर्माण होगा। इससे महाकुंभ में रुड़की बाईपास छोड़कर शहर से भीतर की ओर प्रवेश करने वाले बाहरी प्रदेशों के यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

वन-वे के लिए महत्वपूर्ण
महाकुंभ के दौरान सहारनपुर और पंजाब से पहुंचने वाले वाहनों को अभी मंगलौर लंढौरा लक्सर मार्ग से होकर भेजा जा रहा है। रुड़की में हाईवे दुरुस्त होने के बाद ज्यादा भीड़ बढ़ने की दशा में इस हाईवे को वन वे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे प्रशासन को यातायात संचालन कराने में सुविधा मिल सकेगी। साथ ही यात्रियों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर मंगलौर से रुड़की और कोर कॉलेज तक हाईवे निर्माण के लिए 10 करोड़ की धनराशि का टेंडर देहरादून की एक कंपनी को जारी किया जा चुका है। एक सप्ताह में इसके निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed