फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   road accidents in Uttarakhand

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में इस साल 1220 सड़क हादसे, 750 लोगों की मौत, 1112 घायल, जानिए नैनीताल का हाल

Sun, 22 Oct 2023 11:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

नैनीताल जनपद में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 154 सड़क हादसे हुए जिनमें 83 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 145 लोग घायल हुए। वहीं, उत्तराखंड में इस साल 1220 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 750 लोगों की मौत हुई और 1112 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
road accidents in Uttarakhand
उत्तराखंड में सड़क हादसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में दुर्घटनाओं में कमी जरूर आई लेकिन चिंता की बात है कि हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। ये नहीं बल्कि परिवहन विभाग के आंकड़े साबित कर रहे हैं।   

विज्ञापन


पिछले साल नैनीताल जनपद में जनवरी से सितंबर तक 184 सड़क हादसों में 80 लोगों की मौत हुई और 165 घायल हो गए। इस साल की बात करें तो जनवरी से सितंबर के बीच 154 सड़क हादसे हुए जिनमें 83 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 145 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


प्रदेश में 1220 हादसे 
उत्तराखंड में इस साल 1220 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 750 लोगों की मौत हुई और 1112 लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसों को लेकर नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार संवेदनशील हैं। इसे लेकर परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने क्रश बैरियर लगाने के लिए लोनिवि को दस लाख रुपये सड़क सुरक्षा कोष से जारी किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त राशि भी बजट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। सचिव ने साइकिलों में रिफलेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तोड़ने पर 4675 चालकों का चालान
नैनीताल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी यातायात व क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पिछले 20 दिन में पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 4674 लोगों के चालान किए हैं। इसमें 253 वाहन सीज किए हैं। बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी भगाने वाले 395 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed