फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   river ganga become dangerous

यहां जब देखो तब बंद हो रहे हाईवे

Tue, 13 Aug 2013 08:35 AM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
उत्तरकाशी/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
river ganga become dangerous

गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा, बंदरकोट व बड़ेथी चुंगी का भूस्खलन उत्तरकाशी वासियों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। यहां दिनभर में चंद घंटे गाड़ियां पास होने के अलावा अधिकांश समय यातायात अवरुद्ध पड़ा है। इंद्रावती नदी के मलबे से नगर की ओर हुआ भागीरथी का बहाव कटाव के साथ खतरा बढ़ाता जा रहा है।

विज्ञापन


पढ़े, आपदाः भूस्खलन से दर्जनों घर हुए ध्वस्त
विज्ञापन


रविवार को ऋषिकेश, देहरादून से उत्तरकाशी तक गंगोत्री हाईवे पर यातायात खुला रहा। रविवार रात को रतूड़ीसेरा में भारी भूस्खलन से सड़क फिर अवरुद्ध हो गई। बीआरओ ने घंटों की मशक्कत के बाद यहां किसी तरह सोमवार दिन में यातायात बहाल किया लेकिन शाम होते-होते फिर मलबा आने से वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े, बीआरओ ने तैयार किया नए रूटों का प्रस्ताव

बंदरकोट, बड़ेथी चुंगी वाले भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर हो रही है। ऊपर से भूस्खलन तथा पानी की निकासी न होने से इन हिस्सों में सड़क दलदली होने से यातायात खासा जोखिम भरा बना है।

वायरक्रेट ढह गए
जलागम क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने से भागीरथी के जलस्तर में कमी नहीं आई है। इंद्रावती नदी के मलबे के कारण नदी का प्रवाह नगर की ओर है। इससे तटवर्ती हिस्सों में कटाव बढ़ता जा रहा है। जड़भरत घाट के आसपास बस्ती की सुरक्षा के लिए लगाए गए वायरक्रेट ढह गए हैं। काली कमली धर्मशाला के पिछले हिस्से में कटाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन यहां भी वायरक्रेट डालने में जुटा है। लेकिन नदी के पानी के जोर के कारण नगर पर मंडरा रहा खतरा अभी तक टला नहीं है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed