फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth arrested on charges of smuggling hashish

Rishikesh News: चरस तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested on charges of smuggling hashish
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चरस तक्सरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से चरस भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते बुधवार देर शाम चीला बैराज के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोकर तलाशी ली गई। युवक की जेब से चरस बरामद हुई। तोले जाने पर चरस का वजन 180 ग्राम निकला। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान विकास तोमर निवासी किशनपुर बराल थाना रमाला जिला बागपत यूपी के रूप में हुई। युवक ने पुलिस को बताया कि वह चरस को मंडावली बिजनौर क्षेत्र के जंगल में उगे भांग के पौधों से निकालकर इकट्ठा कर लाया था। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed