फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Heavy Rain Flattens Paddy and Sugarcane Crops; Farmers Concerned

Rishikesh News: तेज बारिश से धान-गन्ने की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता

Sun, 13 Sep 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 13 Sep 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain Flattens Paddy and Sugarcane Crops; Farmers Concerned
- बुल्लावाला और झबरावाला में बड़े पैमाने पर फसल प्रभावित, कीट और चूहों के प्रकोप का भी खतरा
विज्ञापन

तेज बारिश से खेतों में तैयार हो रही गन्ने और धान की फसल गिरी
- बुल्लावाला और झबरावाला सहित कई क्षेत्रों में गिरी फसल
तेज बारिश से धान-गन्ने की फसल गिरी, किसानों की बढ़ी चिंता
डोईवाला। तेज बारिश के कारण डोईवाला क्षेत्र के कई गांवों में धान और गन्ने की फसल गिर गई है। बड़ी मात्रा में फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। खेतों में बनी नमी और जलभराव के बीच गिरी फसल में चूहों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। विकासखंड में इस समय धान की फसल महत्वपूर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है। कई खेतों में धान की बालियां निकलने लगी हैं और दाना बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसानों का कहना है कि पौधे गिरने से बालियों को पर्याप्त धूप और हवा नहीं मिल पाएगी, जिससे दाना बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। लगातार बारिश होने पर खेतों में जलभराव से फसल को और नुकसान पहुंचने की आशंका है।झबरावाला निवासी किसान रणजोध सिंह ने बताया कि बुल्लावाला और झबरावाला गांव में बारिश के कारण बड़ी मात्रा में फसल जमीन पर गिर गई है। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद गिरी फसल को दोबारा संभालना किसानों के लिए बेहद मुश्किल होता है। कृषि विशेषज्ञ डीएस असवाल ने बताया कि बारिश के कारण फसल गिरने पर कीट और चूहों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को खेतों में जलभराव नहीं होने देना चाहिए और गिरी हुई फसल की नियमित निगरानी करनी चाहिए। वहीं, रविवार सुबह हुई तेज बारिश से जनजीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रौनक रही। देर अपराह्न बारिश थमने के बाद धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed