फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Information on preventing cyber fraud provided at awareness camp

Rishikesh News: जागरूकता शिविर में दी साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी

Sun, 13 Sep 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 13 Sep 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Information on preventing cyber fraud provided at awareness camp
जागरूकता शिविर में दी साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तौर तरीके समझाए गए। शिविर के माध्यम से महिला सुरक्षा और अन्य दस्तावेज के संबेध में जानकारियां दीं गईं। विधिक जागरूकता शिविर में पैरा लीगल वॉलिंटियर सोनू कुमार और सुमन रानी ने छात्रों को साइबर फ्रॉड संबंधित जानकारियां दीं। कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक ने करें, ओटीपी और बैंक संबंधित जानकारी किसी से भी साझा न करने की सलाह दी गई। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राें को पढ़ाई के साथ अपने कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होना भी बेहद जरूरी हो गया है। विशेषकर साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही इसस बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कहा कि इस तरह के शिविर में छात्रों को कानून के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक जोशी, ओमप्रकाश काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed