फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devikhal School Playground Collapses; Children's Safety at Risk

Rishikesh News: देवीखाल स्कूल का खेल मैदान धंसा, बच्चों की सुरक्षा पर संकट

Sun, 13 Sep 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 13 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Devikhal School Playground Collapses; Children's Safety at Risk
- पूर्व में वभी धंस चुका है मैदान का 10 मीटर हिस्सा, ग्रामीणों ने की सुरक्षा दीवार की मांग
विज्ञापन

यमकेश्वर। बरसात में विकासखंड यमकेश्वर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीखाल का खेल मैदान करीब 15 मीटर हिस्सा धंसने से जर्जर हो गया है। पिछले वर्ष भी मैदान का करीब 10 मीटर हिस्सा धंस चुका है। अब तक करीब 25 मीटर हिस्सा ढहने के साथ ही कई जगह गहरी दरारें पड़ गई हैं। ऐसे में मैदान में अभ्यास कर रहे 13 छात्र-छात्राओं के फिसलकर धंसे हिस्से में गिरने या मिट्टी खिसकने से हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, आगामी संकुल और ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के चलते बच्चों को इसी असुरक्षित मैदान में अभ्यास करना पड़ सकता है।

जुलेड़ी की ग्राम प्रधान रजनी देवी ने बताया कि इस वर्ष बरसात में खेल मैदान का करीब 15 मीटर हिस्सा धंसा है। इससे पहले पिछले वर्ष बारिश के दौरान 10 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। मैदान के अन्य हिस्सों में भी गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे बारिश के दौरान और भू-धंसाव की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीखाल में जुलेड़ी, बिंजाखेत, पैंया और ढोषण गांवों के 13 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ग्रामीणों के अनुसार मैदान की स्थिति लगातार खराब होने से बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। धंसे हिस्से और दरारों के कारण दौड़ने, खेलने या अभ्यास करने के दौरान बच्चों के संतुलन बिगड़ने और चोटिल होने का खतरा है। लगातार बारिश होने पर मैदान का शेष हिस्सा भी धंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर खेल मैदान की सुरक्षा दीवार और पुश्ते का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतियोगिताओं से पहले मैदान को सुरक्षित नहीं किया गया तो बच्चों को अभ्यास के दौरान गंभीर जोखिम उठाना पड़ेगा। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

कोट-
- बरसात में विद्यालय खेल मैदान क्षतिग्रस्त हुआ है। इस से छात्र छात्राओं के लिए जोखिम बन चुका है। इसी मैदान में छात्र छात्राएं खेल प्रतियोगिताओं का अभ्यास भी करते हैं।
- अनिल चमोली, प्रधानाध्यापक, देवीखाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed