फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Your diet is your medicine: AIIMS

आपका आहार ही आपकी औषधि है : एम्स

Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Your diet is your medicine: AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मरीजों और तीमारदारों को विश्व खाद्य दिवस विस्तृत जानकारियां दी गई। मरीजों और उनके तीमारदारों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, चिकित्सकों ने उनकी समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन मीणा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। हरी सब्जी, दाल और मौसमी फलों का संतुलित आहार से हम जीवन में स्वस्थ रह सकते हैं। हमें बाजार में उपलब्ध भोजन को खाने की बजाए घर में बने भोजन का सेवन करना चाहिए। दुनिया में भूखमरी की समस्या को मद्देनजर हमें भोजन को खराब होने से बचाने के लिए आवश्यकता अनुसार ही अपनी थाली में भोजन परोसना चाहिए। किसी बड़ी पार्टी या समारोह में अक्सर अवशेष रहने वाले भोजन को स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

संस्थान के एनाटॉमी विभाग की एडिशनल प्रोफेसर रश्मि मल्होत्रा ने कहा कि आपका आहार ही आपकी औषधि है। साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति व आयुर्वेद में आहार, विहार व आचार के लिए तय नियमों व खानपान से जुड़ी प्राचीन परंपराओं का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वर्तमान जीवनशैली व फास्टफूड के अत्यधिक बढ़ते चलन से हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है और हम स्वस्थ जीवन नहीं जी पा रहे हैं। इस मौके पर बॉयो कैमेस्ट्री विभाग की प्रोफेसर सत्यावती राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed