फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Young Star Club Thano won the competition

यंग स्टार क्लब थानो ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 14 Jan 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young Star Club Thano won the competition
प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि सागर मनुवाल और अन्य। - फोटो : RISHIKESH
शहीद सैनिक नरपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में मेजबान यंग स्टार क्लब थानो ने प्रतिद्वंदी कैमरा क्रिकेट क्लब थानो को 96 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। नेम ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच गौरव खत्री को दिया गया।
विज्ञापन

इंटर कालेज थानो के मैदान पर शहीद सैनिक नरपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मेजबान यंग स्टार क्लब थानो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों मेें महज तीन विकेट खोकर 296 रनों का लक्ष्य तैयार कर दिया। यंग स्टार के बल्लेबाज गौरव खत्री ने 176 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान मोहन कृषाली ने 67 रन बनाए। कैमरा क्लब के मनोज सोलंकी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमरा क्लब थानो की टीम 20 ओवरों में 200 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें मनोज सोलंकी ने 57 रन और अजय ने 41 रन बनाए। यंग स्टार के गेंदबाज आकाश बड़ोनी ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाड़ियों को आउट किया। जबकि, दूसरे गेंदबाज शंकर थापा ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

समापन पर जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सागर मनवाल और शिक्षक नेता वीरेंद्र कृषाली ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर मोहन कृषाली, प्रेम सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, मनोज कृषाली, महेश कृषाली, आनंद बख्शी, संजय सिंधवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed