फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Young children forced to study in a dilapidated Anganwadi building

Rishikesh News: जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

Sat, 04 Jul 2026 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Young children forced to study in a dilapidated Anganwadi building
हर्रावाला। क्षेत्र के वार्ड-97 में स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, इसके बावजूद मासूम बच्चों की पढ़ाई वहीं कराई जा रही है। करीब दो दशक पुराने इस भवन में पढ़ने वाले 15 नौनिहालों और दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते भवन का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हर्रावाला प्राथमिक विद्यालय के समीप संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण वर्ष 2005 में हुआ था। वर्तमान में भवन की दीवारें और छत जर्जर हो चुकीं हैं। छत पर घास और मिट्टी जम चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के बाद से अब तक भवन की पुताई तक नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और बाल विकास विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन को तत्काल अनुपयोगी घोषित कर नए भवन का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

----------------
आंगनबाड़ी भवन की स्थिति जर्जर है और विभाग को इसकी जानकारी है। नए भवन के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों और आंगनबाड़ी कर्मियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। -सुषमा कोठारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, डोईवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed